Thursday, March 27, 2014

देश युवा है, हम युवा हैं

देश युवा है, हम युवा हैं
जीतेंगे, विश्वास हुवा है

आने दो जो आँधी आये
पक्का अपना बेस हुवा है

सोच है, जोश है, और हमारे
बडे-बुजुर्गों की दुवा है

सबको लेकर साथ है चलना
दिल को ये एहसास हुवा है

देश युवा है, हम युवा हैं
जीतेंगे, विश्वास हुवा है

No comments:

Post a Comment